फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विदेशी ब्रूनो का नहीं लगा सुराग

Thu, 27 Aug 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलैंड निवासी ब्रूनो का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, ब्रूनो के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वीरवार को उसके पिता भी कुल्लू पहुंच गए। सुबह सबसे पहले वह एसपी पदमचंद और डीएसपी संजय शर्मा से मिले।
विज्ञापन


 इसके बाद पुलिस की सर्च टीम के साथ वह मणिकर्ण की ओर निकल गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लापता ब्रूनो को खोजने में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस काम में हिमालयन एडवेंचर एंड रेस्क्यू एजेंसी के एक्सपर्ट छापेराम नेगी का सहयोग भी लिया जा रहा है। वहीं, छापेराम नेगी का कहना है कि पुलिस के साथ उनकी टीम रसाल, खीरगंगा, तोष मलाणा समेत कई स्थलों पर विदेशी की खोजबीन कर रही है।

इस दौरान ब्रूनो के पिता भी उनके साथ खोजबीन में लगे रहे। वहीं, दिल्ली में तैनात पोलैंड एंबेसी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने एसपी कुल्लू को बाकायदा ईमेल कर ब्रूनो की खोज तेज करने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि ब्रूनो सात अगस्त तक उनके संपर्क में था, लेकिन वह अचानक लापता हो गया है। इसमें पुलिस के सहयोग की अपील की गई है। डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि ब्रूनो की खोज के लिए सभी थानों को उसका फोटो भेजा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर भी उसकी फोटा चस्पां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें