फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ में कोई फर्जी कारदार नहीं, आरोप निराधार : दोत राम

विज्ञापन
कुल्लू में देवी-देवता कारदार संघ उपायुक्त को ज्ञापन सौपतें हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। देव संस्कृति ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा की ओर से देवी-देवता कारदार संघ पर लगाए गए आरोपों पर संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन 136 कारदारों को फर्जी बताया गया है, उनके संबंध में ओम प्रकाश शर्मा दस दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोतराम ठाकुर ने कहा कि जिला कारदार संघ कुल्लू में कोई फर्जी कारदार नहीं है। सभी कारदार 13 खंडों के कारदार संघ के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि संघ का अपना संविधान है। इसके तहत वर्ष 1972 तक देव रथ, पालकी में विराजमान देवता, पुश्तैनी मंदिर, नियमित पूजा-पद्धति और 50 परिवार हारियान वाले सभी माफीदार और गैर-माफीदार देवी-देवता संघ के सदस्य हैं। संघ वर्ष 1983 से देव समाज के हित में कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि फर्जी कारदारों की पात्रता की जांच का कार्य वर्ष 2023 के जनरल हाउस ने वर्तमान कार्यकारिणी को सौंपा था, जो अभी प्रक्रियाधीन है। प्रक्रिया में कोई कारदार वंचित न रह जाए, इसके लिए वर्ष 2025 में कार्यकारिणी को सेवा विस्तार दिया गया था। हाल ही में 25 सितंबर 2026 को हुए जनरल हाउस में भी सर्वसम्मति से जिला और खंड कार्यकारिणियों को 31 मार्च 2027 तक सेवा विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2027 तक संघ के चुनाव करवाए जाएंगे। दोतराम ठाकुर ने ओम प्रकाश शर्मा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शर्मा पिछले 15 वर्षों से चैरिटेबल ट्रस्ट के काल्पनिक आंकड़ों का हवाला देकर देव सदन में मुफ्त के कमरे में बैठकर संघ को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को कारदार संघ के पदाधिकारियों ने दशहरा उत्सव से संबंधित समस्याओं को लेकर जनरल हाउस में हुई कार्यवाही की प्रति दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिलाधीश कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें