फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोपहिया वाहनों पर नहीं नियंत्रण, ड्राइविंग टेस्ट में 25 चालक फेल

Wed, 22 Feb 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन में जिया और रामशिला के बीच तलोगी में बुधवार को वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए गए। इस दौरान 25 चालकों अपने दोपहिया वाहनों पर नियंत्रण ही नहीं कर पाए। संतुलित वाहन चलाने में असमर्थ रहने के कारण उन्हें ड्राइविंग टेस्ट में फेल कर दिया गया। हालांकि 70 दोपहिया चालक ड्राइविंग टेस्ट में सफल हुए।
विज्ञापन




इसके अलावा चौपहिया वाहनों के लिए कुल 272 चालकों ने ड्राइविंग टेस्ट दिया। इनमें 205 वाहन चालक भी परीक्षा में पास हुए और अन्यों की गति नियंत्रण से बाहर और एक्सीलेटर पर नियंत्रण भी कमजोर पाया गया। बड़े वाहनों के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए कुल 14 चालक आए थे, इनमें आठ चालक पास हुए, छह ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो गए।



परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने कहा कि बुधवार को तलोगी में कुल 350 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए गए। इसमें 283 पास हुए और अन्य फेल हो गए। ड्राइविंग टेस्ट में चालक जब तक गाड़ी चलाने में पूरी तरह से निपुण नहीं होता है, तब तक पास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक ड्राइविंग टेस्ट में फेल हुए हैं उन्हें अगली बार पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है। कुल्लू, मनाली, बंजार उपमंडल में अब वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट मार्च माह में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें