फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डेढ़ दशक से नहीं रामपुर परियोजना प्रभावितों को मुआवजा

Mon, 11 Nov 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में मांगों को लेकर उपायुक्त से मिलता हुए प्रतिनि​धिमंडल। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज निरमंड क्षेत्र में बने रामपुर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायत के किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक बाद भी परियोजना प्रभावित फसलों के नुकसान के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभावित लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिला।
उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण भी पूरा हो गया है। बिजली उत्पादन शुरू होने पर भी निरमंड की सात पंचायतों के लोगों को फसलों काे हुए नुकसान का मुआवजा वर्ष 2010-11 से लेकर 2014 तक नहीं मिला है। पूर्ण ठाकुर ने उपायुक्त को दिए मांग पत्र में कहा कि परियोजना से बिजली उत्पादन का एक प्रतिशत राशि प्रभावित पंचायत और भूमिहीन परिवार को दिया जाना है, मगर अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने लाडा की बैठक को भी शुरू करने की मांग की है। कहा कि पिछले एक साल से लाडा की बैठक न होने से परियोजना से प्रभावित पंचायतों का का विकासात्मक कार्य रुक गया है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से निरमंड की प्रभावित पंचायत के लोगों को शीघ्र अति शीघ्र उनकी फसल के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। लाडा की बैठक का आयोजन करने की भी मांग की है। कहा कि अगर पंचायतों के प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपायुक्त ने उनकी बात को सुना और जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें