फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निवेदिता ने संभाला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त का पदभार

विज्ञापन
निवेदिता नेगी ने संभाला उपायुक्त लाहौल-स्पीति का कार्यभार।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। 2017 बैच की आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति के रूप में पदभार संभाल लिया। जिला मुख्यालय केलांग पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। निवेदिता नेगी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने सामूहिक प्रयासों के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें