कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरुणोदय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया। इसमें दमकल विभाग कुल्लू की टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में स्वयं और दूसरों को सुरक्षित निकालने की तकनीक सिखाई। शिक्षकों और गैर शैक्षणिक स्टाफ को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी।
विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता लाने के लिए निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नितिका प्रथम, साहिरा द्वितीय और इशिता तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में अंचल ने पहला, तनवी ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। संवाद