फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निश्चल हेड बॉय, ओजस्वी चुनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी पब्लिक स्कूल कटराईं में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एआरओ एचपी जोन-सी के एस गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि रहे। कैबिनेट के चुने गए सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने भव्य परेड की प्रस्तुति दी। कैबिनेट में हेड बॉय निश्चल, हेड गर्ल ओजस्वी को चुना गया।
विज्ञापन

अनुशासन कैप्टन देवांश और वाइस कैप्टन अंबिका, वॉल मैग्जीन कैप्टन साहिरा, वाइस कैप्टन तुषिता को चुना गया। शिवाजी हाउस कैप्टन श्रेयस, वाइस कैप्टन औरव, टैगोर हाउस कैप्टन अंशिता, वाइस कैप्टन प्रशस्ति, अशोका हाउस कैप्टन मंथन, वाइस कैप्टन अन्वेषा, रमन हाउस कैप्टन रीवा, वाइस कैप्टन समायरा को चुना।
ईको क्लब कैप्टन विवित, वाइस कैप्टन अदिति, साइंस क्लब कैप्टन हर्षित, वाइस कैप्टन अभिनव, स्पोर्ट्स क्लब कैप्टन ऋषिका, वाइस कैप्टन पिनाकिन, डिजास्टर क्लब कैप्टन शाश्वत, वाइस कैप्टन इनाक्षी, लिटरेरी क्लब कैप्टन अनमोल एवं वाइस कैप्टन सानविका को चुना गया। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा, स्कूल वाइस चेयरमैन नरेश कटोच, प्रबंधक आरएस राणा, मोहिंद्र कटोच, डॉ. संदीप दतवालिया, राकेश राणा, एसएमसी अध्यक्ष नतीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें