फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नौ विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान कुल्लू के 2025-26 बैच के नौ विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों ने कई प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक पैकेज हासिल किए हैं।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल विभाग के विनायक, आर्यन, गौरव राणा, गौरव और नितीश ने मारुति सुजुकी में पांच लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज प्राप्त किया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साहिल ठाकुर, हरीश कुमार और अंशुल ठाकुर ने 4.50 लाख और सिविल इंजीनियरिंग की अंजलि कुमारी को 2.98 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें