फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में न खोए संयम, रखें धैर्य : भंडारी

Wed, 26 Feb 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सचानी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों, गैर-शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवार्ड विजेता होमगार्ड कंपनी कमांडर कमल भंडारी ने कहा कि आपदा के दौरान संयम न खोए और धैर्य को बनाए रखें। ऐसा करने से अपना ध्यान केंद्रित होगा और सुरक्षात्मक रवैया अपना पाएंगे। उन्होंने भूकंप, बाढ़ और अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव की तकनीकों पर प्रकाश डाला।
सीपीआर देने की विधि समझाते हुए उन्होंने कहा कि यदि घायल व्यक्ति की नब्ज चल रही है लेकिन वह सांस नहीं ले पा रहा है, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। आपात स्थिति में 1077 या 101 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान रूपदेई, उपप्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य फूला देवी, एसएमसी अध्यक्ष नोख सिंह ठाकुर, कार्यकारी मुख्याध्यापिका अंजू बाला और डीपीई गिरधारी लाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें