कुल्लू। पार्वती कर्मचारी एवं वर्कर यूनियन ने एनएचपीसी उच्च प्रबंधन पर नियमों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव और एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी को मांगपत्र भेजा है।
यूनियन के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि एनएचपीसी अपने ही बनाई पालिसी एवं नियमों के विरुद्ध कार्मिकों का स्थानांतरण कर रही है। उन्होंने स्थानांतरण आदेश को चुपके से जारी करने, बिना स्वीकृत पद के ही स्थान विशेष पर अपने चहेते कार्मिकों को तैनात करने का आरोप लगाया है।
बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लखनऊ में बिना स्वीकृत पद के करीब 12 चहेते अधिकारियों को बिना किसी काम के नियम के खिलाफ तैनाती दी गई है। बिना स्वीकृत पद के करोड़ों रुपये वेतन और भत्तों के रूप में भुगतान हुआ है। उन्होंने इसके लिए मानव संसाधन विभाग के तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय से वेतन एवं भत्तों के मद में हुए सभी अनधिकृत भुगतान की वसूली करने की मांग उठाई है। संवाद