पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में 29 जून को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रामबाग, मनाली में आयोजित होगा। सांस्कृतिक संध्या में देश के विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक पेश करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मणिपुर, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पंजाब के सांस्कृतिक दल भाग लेंगे।
वशिष्ठ कला संगम के संचालक बालक राम ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एक मंच पर देखने और लोक कलाओं से रूबरू होने का सुनहरा अवसर होगा। संवाद