फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएचएआई की लापरवाही, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर विंदु ढाक के समीप लगा लंबा जाम।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। एनएचएआई की लापरवाही और लेटलतीफी से मनाली के दशहरा पर्यटन सीजन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बिंदु ढांक में बनी काम चलाऊ एकतरफा सड़क पर एनएचएआई की ओर से मिट्टी फेंकने से बारिश होने पर कीचड़ और दलदल बनने से वाहन फंस रहे हैं। बुधवार को यहां घंटों जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग 17 मील से क्लाथ तक वाहनों में ही फंसे रहे।
विज्ञापन


बिंदु ढांक में सड़क की हालत आगामी पर्यटन सीजन को नुकसान पहुंचा सकती है। पर्यटन कारोबारी इसको लेकर चिंतित हो गए हैं। मंगलवार को बिंदु ढांक में बाढ़ से टूटी सड़क पर मिट्टी फेंकी गई थी। इसके बाद यहां वाहन फंसने लगे। रातभर लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने यातायात वामतट मार्ग को शिफ्ट कर दिया लेकिन यहां पर सेब का ट्रक गिरने से जाम लग गया। आधी रात तक लोग जाम में ही फंसे रहे। जगतसुख इलाके में जाम की भयंकर समस्या बनी रही। बुधवार सुबह भी बिंदु ढांक में वाहन फिसलने से दिक्कत हो गई। खासकर बड़े वाहन गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि सड़क स्थायी तरीके से ठीक होनी चाहिए अन्यथा दशहरा पर्यटन सीजन में नुकसान हो सकता है। इस संबंध में एनएचएआई के रेजीडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि पानी ज्यादा होने से काम नहीं हो पा रहा है, पानी घटते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें