फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 20 भादो के लिए कुल्लू से पराशर के लिए दौड़ी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के अंतरराज्यीय बस अड्डे से जिला मंडी के धार्मिक स्थल पराशर के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कुल्लू से पराशर के लिए साधारण बस का संचालन किया। बस का संचालन 20 भादो को देखते हुए किया गया। इस दिन श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के लिए निकलते हैं। वहीं, कुल्लू से पराशर के लिए भी हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। वहीं, इस साल पथ परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा का संचालन किया। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से पराशर के लिए बस सुबह 8:00 बजे निकली और करीब 9:30 बजे पराशर पहुंची, जबकि बस पराशर से कुल्लू के लिए वापस दोपहर बाद 3:00 बजे निकली। बस दोनों ओर के लिए सवारियों से खचाखच भरी रही। एक तरफा बस में करीब 45 सवारियों ने सफर किया। वहीं, श्रद्धालु रामलाल, अशोक, रमादेवी, आशा, शालिनी ने कहा कि पथ परिवहन निगम ने 20 भादो के दिन कुल्लू से पराशर के लिए सीधी बस चलाकर सुविधा प्रदान की है। इस संबंध में पथ परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से पराशर के लिए वाया पनारसा-ज्वालापुर बस का संचालन किया गया। 20 भादो के दिन श्रद्धालुओं को यातायात की बेहतर सुविधा प्रदान की गई। कहा कि कुछ दिनों में निगम कुल्लू से पराशर के लिए इसी रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें