कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलू नाला के समीप बारिश से रोड़ ढहने लगा।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाईवे तीन में डोहलूनाला के पास मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। सड़क का एक बड़ा हिस्सा ब्यास की ओर गिर गया है।
एनएचएआई यहां आरसीसी की सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है लेकिन हाईवे-तीन का हिस्सा ढहने से लोग एनएचएआई के निर्माण पर सवाल उठा रहे है। डोहलूनाला और 14 मील जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के कगार पर है। बिंदु ढांक और रांगड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबे ने हालात और खराब कर दिए हैं। संवाद