फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोकसर, सिस्सू और योचे में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी

विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी के बाद ढके सेब के बगीचे।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर पर 30 से 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। गोम्पथांग निवासी अनिल शाशनी ने बताया कि अटल टनल से पांच किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल सिस्सू में 30 से 35, गोंधला और खांगसर में भी 30 सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगदीश ने बताया कि तेलिंग सहित तोदघाटी के जिस्पा, कोकसर, दारचा, छिका ररिक, योचे में भी 30 से 45 सेंटीमीटर तक बर्फबारी की सूचना है। पटन घाटी के उदयपुर, जाहलमा, त्रिलोकनाथ, जसरत, कामरिंग और थिरोट में भी मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में हिमपात हो रहा है। शाम तक पूरी घाटी में बर्फबारी का दौर जारी रहा। लोग घरों में दुबके रहे। आवागमन के सभी रास्ते बंद हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को बर्फ वाले रास्तों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें