फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी के बीच मनाया नए साल का जश्न

Thu, 01 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन अटल टनल रोहतांग में हुई बर्फबारी
विज्ञापन

पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच मनाया जमकर की मस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नववर्ष का जश्न मनाने आए पर्यटकों की पहले ही दिन मुराद पूरी हो गई। सोलंगनाला से अटल टनल और लाहौल घाटी तक बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

आसमान से गिरे बर्फ के फाहे सैलानियों के लिए यादगार बन गए। इस पल को पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद किया।
मनाली में मौसम मेहरबान हो गया है। वीरवार को दोपहर बाद अटल टनल, सोलंगनाला और रोहतांग में बर्फबारी हुई। रोहतांग में आधा फीट, अटल टनल में दो इंच और सोलंगनाला में बर्फ के फाहे गिरे। धुंधी में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को वापस मनाली भेजा। इस वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सभी वाहनों को वापस भेजा गया। उधर, पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच मस्ती की और बर्फीली खेलों का आनंद उठाया। हालांकि मनाली शहर में बर्फबारी नहीं हो पाई। रोहतांग, कोठी, धुंधी, फातरु, अंजनी महादेव और सोलंगनाला की वादियां एक फिर चांदी से चमक उठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें