फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कशावरी पेयजल योजना के लिए बनेगा नया बोरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने शुरू किया कार्य, पुराने बोरवेल में शातिरों ने डाल हैं पत्थर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की कशावरी फाटी की पंचायतों की सुविधा के लिए बनाई गई उठाऊ पेयजल योजना कशावरी में अब नए बोरवेल से पानी लिफ्ट किया जाएगा। जल शक्ति विभाग की ओर से पार्वती नदी के समीप एक नया बोरवेल स्थापित किया जा रहा है। पुराने बोरवेल में कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर डालकर उसे खराब कर दिया है।
उसे ठीक करने की विभाग ने कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। अब जल शक्ति विभाग नया बोरवेल कर रहा है। इससे पानी को लिफ्ट किया जाएगा। उठाऊ पेयजल योजना कशावरी की टेस्टिंग के बाद इसे शुरू भी किया गया था, लेकिन बोरवेल के चलते कुछ परेशानी आई है। ग्राम पंचायत भ्रैंण में खासकर पेयजल को लेकर समस्या रहती है। उठाऊ पेयजल योजना कशावरी से लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम हुई हैं। पिछले दिनों इस पेयजल योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य बरशैणी वार्ड रेखा गुलेरिया ने भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बैठक में सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि एक बोरवेल में शरारती तत्वों ने पत्थर डाल दिए थे, जिसके बाद विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दी गई थी। पत्थर वाला बोरवेल चलने की हालत में नहीं है, ऐसे में नया बोरवेल ही कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें