फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मटर की बंपर फ्लावरिंग से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
मटर के खेत में फ्लाविंग आने के बाद फसल को देखता एक किसान।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में मटर की फसल अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इन दिनों मटर में बंपर फ्लावरिंग आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में लहसुन के बाद मटर की बिजाई का दायरा भी बढ़ रहा है। पिछली बार मटर के दाम 100 रुपये से भी अधिक मिले थे। इस बार किसानों ने मटर की खेती का दायरा बढ़ा दिया है। जिले की रघुपुरघाटी, कराड़, जलोड़ी के साथ बंजार इलाके में मटर की बिजाई की गई है। मटर की फसल अक्तूबर में तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने दो से तीन क्विंटल तक मटर की बिजाई की है। किसान धर्म सिंह, राजू राठौर, रंजीत सिंह, खेम राज तथा कुमार सिंह ने कहा कि मटर की फसल में फ्लावरिंग आ गई है। मटर के लिए मौसम अगस्त से लेकर अब तक अनुकूल रहा है। धर्म सिंह ने कहा कि पिछले साल किसानों को मटर के दाम अच्छे मिले थे। इसी को देखकर किसानों ने इस बार अधिक मात्रा में मटर की खेती की है। फनौटी, दपांदा, जुहड़, बालू, लोट, बलेहड़, बनाला, करशाला, पकरेड़, कोठी और खनाग क्षेत्राें में खेत मटर की फसल से लहलहा रहे हैं। मटर की अच्छी फ्लावरिंग से उत्पादन भी उम्दा होगा।
विज्ञापन

............
जिले के बाह्य सराज और बंजार घाटी में मटर की खेती बड़े पैमाने में की जाती है। मटर की फसल अक्तूबर में तैयार होगी।
-सुशील शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें