हरिपुर (कुल्लू)। पतलीकूहल थाना के तहत कुल्लू-मनाली वामतट के गजां लिंक रोड पर वीरवार देर सायं एक स्कूटी खंभे से टकरा गई। हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई है।
वीरवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सूरज (31) पुत्र राजेंद्र निवासी धोलपुर, नेपाल 11 मार्च को स्कूटी पर मनसारी से हरिपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब वह गजां लिंक रोड पर लगे खंभे के साथ टकरा गया।
उसे इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
0000