कुल्लू। तिब्बतियों के धर्मगुरु पंचेन लामा की रिहाई की मांग को लेकर वीरवार को ढालपुर में तिब्बती महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। उपायुक्त कार्यालय के बाहर महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।
तिब्बती महिला सेटेन याकी ने कहा कि कथित तौर पर चीन की हिरासत में चल रहे 11वें पंचेन लामा की रिहाई की मांग की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंचेन लामा की रिहाई और उनके सकुशल होने संबंधी कई मर्तबा चीन सरकार से आग्रह किया गया है, लेकिन चीन सरकार इस बाबत कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं ला रही है। पंचेन लामा के संबंध में चीन अपनी स्थिति स्पष्ट करे और उन्हें रिहा किया जाए। संवाद