कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के कसोल में 21 साल की एक नेपाली युवती की मौत हो गई है। बीते रविवार को सुजना चौधरी (21) पुत्री भुवनेश्वर चौधरी, गांव बसाहा नगर पालिका चौदंडीगढ़ी, जिला उदयपुर नेपाल की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
युवती पिछले करीब दो महीने से सूमारोपा में रह रही थी। मणिकर्ण पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर मृतका का शव पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है। युवती के परिवार जनों के बारे में पता नहीं चला है। संवाद