फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न सड़क की दशा सुधरी और न ही लग पाई सुरक्षा दीवार

Mon, 23 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली-शैंशर मार्ग पर रूआड़ के पास सड़क धंसने से खतरे की जद में है घर
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- सड़क पर दौड़ रहे छोटे वाहन, बस सेवा अभी भी पड़ी है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। न्यूली-शैंशर मार्ग पर रूआड़ के पास पिछले दो वर्षों से सड़क धंसी हुई है लेकिन न तो इसे दुरुस्त किया गया और न ही खतरे में पड़े घर को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार (डंगा) लगाने की ठोस पहल हुई है।
हालात यह हैं कि करीब 50 मीटर तक सड़क धंसने से यहां केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं जबकि बस सेवा अब तक बहाल नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों में गोविंद राम, डावे राम, प्रेम सिंह, चुन्नी लाल, निमत राम, प्रेम सिंह, शुहकू व गिरधारी लाल ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की स्थिति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क धंसने से स्थानीय निवासी डावे राम का घर भी खतरे की जद में है। परिवार का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो बरसात में घर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि प्रभावित हिस्से में डंगा लगाकर सड़क और घर दोनों को सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तो कर रखी है लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल न होने से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शैंशर क्षेत्र से सैंज और न्यूली आने-जाने वाले लोगों को छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में आई आपदा को छह महीने से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी बरसात में स्थिति और भयावह हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए न्यूली-शैंशर मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए एस्टिमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें