फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रेस्क्यू और राफ्टिंग के गुर सीखेंगे 63 युवा

Mon, 23 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में कुल्लू के 63 युवा रेस्क्यू और राफ्टिंग के गुर सीखेंगे। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से राफ्टिंग सेंटर में सोमवार को यह प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने कहा कि सात दिन तक प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, नदी में बचाव के तरीके, इमरजेंसी ब्रिज निर्माण, रिपलिंग, जूमरिंग, ट्रैकिंग, जल सुरक्षा तकनीक, लाइफ स्विमिंग, रोइंग बोटिंग, राफ्टिंग आदि के बारे में बताया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में संस्थान के दस केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पर्वतारोहण संस्थान के उप निदेशक लुदर सेन, निदेशक पर्वतारोहण संस्थान मनाली अविनाश नेगी ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें