फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। पर्यटकों के लिए मशहूर कुल्लू-मनाली में फिर से विंटर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। वीकेंड पर बर्फ देखने पहुंचे देशभर के हजारों सैलानियों की भीड़ से मनाली समेत स्नो प्वाइंटों के लिए जाने वाली सड़कों में भारी जाम लग रहा है। तंग सड़कों के चलते पर्यटकों को नेहरूकुंड, पलचान और सोलंगनाला पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनाली में बर्फ देखने सोलंगनाला, नेहरूकुंड तथा फातरू की ओर निकले सैलानियों को सोमवार को जाम से जूझना पड़ा। मनाली से सोलंगनाला पहुंचने के लिए मात्र आधा घंटे का समय लगता है। लेकिन पर्यटकों को सोलंगनाला पहुंचने के लिए आधे घंटे के बजाय दो से तीन घंटे लग रहे हैं। सुबह से शाम तक पर्यटकों के साथ आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग को फॉर बाई फॉर वाहनों के लिए खोल दिया है। लेकिन पर्यटकों को अटल टनल जाने के लिए फरवरी माह तक इंतजार करना होगा। हालांकि यातायात को सुचारु रखने के लिए मनाली से सोलंगनाला तक अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन हजारों वाहनों की वजह से जाम लग रहा है। बीच में कई पर्यटक वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे भी जाम लग रहा है। पर्यटकों के लिए एक मात्र सोलंगनाला स्नो प्वाइंट होने तथा मनाली से सोलंगनाला के बीच किसी तरह की पार्किंग नहीं होने से भी जाम लग रहा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली से सोलंगनाला के बीच कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं है। इससे सैलानी जाम में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए नहीं खुलती है तो सरकार व प्रशासन को कोठी, गुलाबा तथा हामटा को भी सैलानियों के लिए खोला जाना चाहिए। प्रशासन के पास जाम से निपटने के लिए कोई खास योजना, व्यवस्था या तैयार नहीं है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में ट्रैफिक यातायात को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें