फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा उत्सव की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें। यह निर्देश दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शुक्रवार को उत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों और स्टॉलों के आवंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, एलपीजी उपलब्धता, परिवहन, सजावट, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कला केंद्र के सौंदर्यीकरण, झूला-हिंडोला, जर्मन हैंगर, देवी-देवताओं के आगमन एवं ठहराव, सांस्कृतिक दलों के आवास, कार्निवाल और ड्रोन व लेजर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी), दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एसजेडसीसी), विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों व ऑडिशन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ कुल्लू का गौरवपूर्ण उत्सव भी है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास जरूरी है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उत्सव की गरिमा व भव्यता बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें