विनोद कुमार महासचिव और चुनी लाल कोषाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलंगनाला (कुल्लू)। कोली समाज नग्गर की बैठक रविवार को शिव मंदिर पतलीकूहल में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में नील चंद को लगातार दूसरी बार कोली समाज नग्गर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नील चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली से सेवानिवृत्त अधीक्षक हैं। समाज के सदस्यों ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
विनोद कुमार को महासचिव, चुनी लाल को कोषाध्यक्ष और डूगलू राम को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डीणे राम आनंद भी मौजूद रहे। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष नील चंद ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार उन्हें जिम्मेदारी सौंपना समाज के सदस्यों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज के हित में कार्य करने और समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करने की बात कही। संवाद