फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनडीआरएफ जवान नरेंद्र ठाकुर पंचतत्व में विलीन

Sun, 07 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में भूस्खलन में दबे एनडीआरएफ के जवान के शव को अंतिम विदाई देते हुए।-संवाद
विज्ञापन
बिगुल की धुन और बंदूकों की सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

अखाड़ा में हुए भूस्खलन से मलबे में दबने से हो गई थी नरेंद्र की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन के मलबे में दबे एनडीआरएफ के जवान नरेंद्र ठाकुर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पैतृक गांव ब्यासर में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
राष्ट्रीय ध्वज में लपेटे ताबूत, बिगुल की धुन और बंदूकों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार को राष्ट्रीय ध्वज औपचारिक रूप से भेंट किया गया जबकि सम्मान गार्ड की ओर से तीन राउंड फायर किए गए। यह सम्मान जवान के साहस, प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति बलिदान के लिए दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक हफ्ते तक जिले में जमकर बारिश हुई है। इससे भूस्खलन से कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। जिला मुख्यालय कुल्लू में नौ लोगों की जान गई है। एक की मलबे में तलाश चल रही है। इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन में ब्यासर से ताल्लुक रखने वाले एनडीआरएफ के जवान नरेंद्र ठाकुर भी मलबे में दब गए थे। इससे उनकी मौत हो गई है। चार दिन बाद उनकी पार्थिव देह मलबे से निकाली गई। गौर रहे कि नरेंद्र ठाकुर आईटीबीपी जवान है लेकिन फिलहाल डेपुटेशन के तौर पर एनडीआरएफ में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें