फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनसीसी कैडेटों ने सीखी एयरोमॉडलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान का मॉडल तैयार कर दिखाई तकनीकी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली की एनसीसी एयर विंग यूनिट की ओर से विद्यार्थियों में विज्ञान और विमानन के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय एयरोमॉडलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनसीसी यूनिट कुल्लू की एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षिका रेशमा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें करीब 50 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कैडेटों को एयरोमॉडलिंग की मूलभूत तकनीकों, विमान की संरचना और उसके कार्य सिद्धांतों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और टीम भावना का परिचय देते हुए राफेल लड़ाकू विमान का मॉडल तैयार किया। इस व्यावहारिक गतिविधि से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना और विमान विज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य अनीता वर्मा ने सभी प्रतिभागी कैडेट्स को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें