बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलाहच की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन मंगलवार को हुआ। इससे पहले प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आम सभा हुई। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की।
इसके उपरांत केहर सिंह को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा चमन शर्मा को उपाध्यक्ष चुना। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। समिति के सक्रिय सहयोग से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन होता है। संवाद