फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्पीति की नवांग चोंजोम जिले की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काजा की कला संकाय की मेधावी छात्रा नवांग चोंजोम ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

कला संकाय में ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली की सिमरन ने 428 अंक हासिल कर लाहौल और उदयपुर शिक्षा खंड में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञान संकाय में केलांग स्कूल की फुंचोग डोलमा ने 368 अंक लेकर लाहौल और उदयपुर शिक्षा खंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में भी केलांग स्कूल की पासंग लामो ने 422 अंक प्राप्त कर पहला स्थान अपने नाम किया। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और कार्यकारी शिक्षा उपनिदेशक रमेश योतरपा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें