फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवरात्र आज से, मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में चैत्र माह के नवरात्रों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को नव संवत के शुभ मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। हिडिंबा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटेगी। मंदिर के कपाट सुबह सात बजे खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मनाली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नव संवत से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। माता हिडिंबा के कारदार एवं पुजारी रमण शर्मा ने बताया कि मंदिर में 24 मार्च से यज्ञ का आयोजन होगा। मंदिर सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
इधर, जिला कुल्लू में माता भेखली, शीलता माता मंदिर, वैष्णो माता मंदिर रामशिला, शमशी में माता ज्वाला सहित विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्र को पूरी तैयारी कर दी है। नवरात्र पर माता का आशीर्वाद लेने के लिए लोग भी उत्सुक हैं। उमा देवी, डोलमा देवी, संगीता और गीता ठाकुर ने कहा कि वे भी पूरे परिवार के साथ नवरात्र में माता का आशीर्वाद लेंगे। इसके लिए माता को चुनरी और नारियल भेंट किया जाएगा। जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिले के लोगों को चैत्र नवरात्र का खासा इंतजार रहता है। कहा कि माता दशमी वारदा मंदिर भी भक्तों केे लिए खुला रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें