फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शह-मात में नवीन-अनामिका विजेता

विज्ञापन
कुल्लू जिला के हरिपुर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके  पर शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते छ
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। शह और मात के खेल में मन और ध्यान दोनों पर नियंत्रण आवश्यक होता है। ऐसा नियंत्रण दिखाकर नवीन और अनामिका ने शतरंज में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। खिलाड़ियों को उनके इतिहास और खेल प्रतिभा के बारे में बताया गया। खेल दिवस पर छात्र और छात्रा वर्ग में खेलों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नरेश कमल ने किया।
विज्ञापन

शतरंज की छात्र वर्ग प्रतियोगिता में नवीन प्रथम, सक्षम द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में अनामिका प्रथम और कलश द्वितीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तेंजिन प्रथमए कुंगा फुंचू द्वितीय रहे। महिला वर्ग में अंतिता प्रथम, गायत्री द्वितीय और भावना तृतीय रहीं।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने कहा कि हरिपुर महाविद्यालय में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर खेल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान इंडोर खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कहा कि खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने शतरंज, चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखाई है। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नरेश कमल ने कहा कि विद्यार्थी मोबाइल और नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं। इस दौरान प्रो. कश्मीर, प्रो. मोनिका आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें