फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 1.19 करोड़ के नशीले पदार्थ आग के हवाले

विज्ञापन
कुल्लू जिला पुलिस द्वारा एक करोड़ 19 लाख बाजार मूल्य के नशीलेपदार्थ को जलाकर नष्ट करते हुए।-संव
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1.19 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थों को शमशी स्थित एक औद्योगिक इकाई में जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस डिस्पोजल कमेटी की स्वीकृति के बाद की गई।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल और पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला की मौजूदगी में शमशी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ललित मेडिरोमा परिसर में की। एनडीपीएस मामलों में जब्त चरस, हेरोइन, स्मैक, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 46 किलोग्राम चरस, 6 ग्राम हेरोइन, 8 ग्राम ब्राउन शुगर, 17.075 ग्राम स्मैक, 1 ग्राम एमडीएमए, 29 ग्राम केटामाइन, 23 किलोग्राम भांग (कैनाबिस) के बीज तथा भांग के 15 पौधे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी नशीले पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के 53 मामलों से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

...
लाहौल-स्पीति पुलिस ने भी नष्ट की 164 ग्राम चरस
लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई 164 ग्राम चरस को कुल्लू पुलिस के साथ संयुक्त रूप से नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि जिन मामलों का न्यायालय में अंतिम निर्णय हो चुका था, उनमें जब्त चरस का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें