फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सूची से हटाए 250 गुरिल्लाओं के नाम

Mon, 02 Dec 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी फीस जमा होने पर ही जुड़ पाएंगे अब नाम : धनवंती
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में चार दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने 250 स्वयंसेवियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इन गुरिल्ला स्वयंसेवियों के नाम सूची में तभी शामिल किए जाएंगे, जब ये पूरी फीस जमा करवाएंगे।
यह बात एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने कही। जिला मुख्यालय ढालपुर में संगठन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की। ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन से जिन गुरिल्ला स्वयंसेवियों के नाम हटाए हैं, उन्हें तीन दिसंबर तक फीस जमा करने का अवसर दिया है। फीस जमा होने पर ही संगठन में इनके नाम दोबारा जोड़े जाएंगे। ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे गुरिल्लाओं के केस की सुनवाई गत 27 नवंबर को थी। फीस पूरी न होने से सुनवाई नहीं हो पाई। अब चार दिसंबर को मामले की सुनवाई है। ऐसे में सभी गुरिल्ला स्वयंसेवी तीन दिसंबर तक फीस जमा करवा दें। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनीलाल, महासचिव आंगमो देवी, रामसिंह, मन सुख, गोकुल चंद, गोपाल, जोगी राम, दामोदर, दीपलता, भुवनेश्वरी, सीता देवी, रमा देवी, नोरजीन डोलमा, विजय, सुभद्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें