फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर ठावा-चचोगी सड़क होगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड के तहत करीब सात करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ सड़क पर सफर से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी

पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के तहत आने वाली 3.6 किमी नग्गर ठावा सड़क कृष्ण मंदिर से चचोगी तक चकाचक होगी। सड़क को नाबार्ड के तहत पक्का किया जाएगा। सड़क को पक्का करने के लिए नाबार्ड ने 6 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। गौर रहे कि नग्गर के ठावा में श्रीकृष्ण का प्राचीन मंदिर है। यहां पर प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नग्गर के ठावा मंदिर से लेकर चचोगी तक ऊबड़-खाबड़ सड़क में सफर अब सुगम हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क की डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए बड़ा फंड मिला है। 35 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 26607.78 लाख रुपये का वित्तीय ऋण स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना में सड़क का सुधार और सड़क की टारिंग की जाएगी। सड़क के लिए नाबार्ड के तहत राशि मिलने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कटराईं के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि नग्गर ठावा-चचोगी सड़क के लिए नाबार्ड से 6 करोड़ 96 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसका टेंडर होने के उपरांत कार्य दो माह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें