फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में ढोल-नगाड़ों से नड्डा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को कुल्लू जिले के दौरे पर पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद जेपी नड्डा सिस्सू हेलीपैड से सीधा ढालपुर मैदान में उतरे। इससे पहले उन्होंने भुंतर एयरपोर्ट में उतरना था। लेकिन समय के अभाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव हुआ और हेलीकॉप्टर ढालपुर मैदान में उतरा। यहां पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत के इंतजार में थे।
विज्ञापन

नड्डा के ढालपुर में पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंज उठा। इसके बाद वे अटल सदन में पहुंचे। अटल सदन में उन्होंने और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। कार्यकर्ताओें में जेपी नड्डा के दौरे को लेकर उत्साह देखने को मिला। ढालपुर को नड्डा के स्वागत के लिए भगवा रंग में रंगा गया था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री, शिक्षा मंत्री सहित कई अन्य प्रदेश स्तर के नेताओं के आने के चलते दिनभर वीआईपी मूवमेंट बनी रही। ढालपुर मालरोड से दिन में यातायात बंद रहा। वाहनों को अस्पताल सड़क से होते हुए कॉलेज गेट तक भेजा गया।
दोपहर के भोजन में ली गुच्छी की सब्जी
सिस्सू हेलीपैड से जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू पहुंचे तो उन्हें यहां दोपहर के भोजन में गुच्छी की सब्जी परोसी गई। उन्होंने गुच्छी की सब्जी का आनंद लिया। नड्डा के लिए भाजपा की ओर से यहां कुल्लवी धाम तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें