फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एथलेटिक्स में मडग्रां ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकनाथ स्कूल में आयोजित स्पर्धाओं में खिलाड़ी जीत के लिए बहा रहे पसीना
विज्ञापन


शकोली और तिंदी के बीच खेला जाएगा खो-खो का फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ में आयोजित 54वीं अंडर-19 छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को राेमांचक मुकाबले हुए।
मडग्रां की खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा बनाया। गोला फेंक में मडग्रां की आशा कुमारी प्रथम, केलांग की मानकू द्वितीय और तिंदी की अनुष्का तृतीय रहीं। ऊंची कूद में मडग्रां की राखी प्रथम, उदयपुर की तनिषा द्वितीय और शकोली की पुष्पा तृतीय रहीं। लंबी कूद में मडग्रां की रिहाना प्रथम, तिंदी की विद्या ज्योति द्वितीय और उदयपुर की तनिषा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो का फाइनल मुकाबला शकोली और तिंदी के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में उदयपुर ने केलांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल में तिंदी ने थिरोट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल उदयपुर और मडग्रां के बीच होगा। एडीपीईओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 24 सितंबर को होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें