फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग में मटमैला पानी की हो रही आपूर्ति : कुंगा

Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मटमैला पानी के कारण लोगों का खतरे में स्वास्थ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग के कई हिस्सों में मटमैले पानी की सप्लाई आने की शिकायतें मिल रही हैं। मटमैला पानी के कारण लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है।
केलांग वार्ड से जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि उन्हें लोगों की ओर से इस संदर्भ में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि केलांग के कई हिस्सों में लोगों को मटमैले पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसकी जल शक्ति विभाग को शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में उन्होंने जिला परिषद बैठक में इस मामले को उठाया था। विभाग ने बैठक ने जवाब दिया था कि पानी साफ आ रहा है, लेकिन फील्ड से लोगों की शिकायतें मिलने के बाद उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि मटमैला पानी के सेवन से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कहा कि उन्होंने उपायुक्त और एसडीएम के ध्यान में भी इस मामले को लाया है। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेश ने कहा कि शिकायत के बाद विभाग के फील्ड कर्मी समस्या के समाधान को लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें