फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तुर्की रेलवे सर्वे के खिलाफ मुखर अपर वैली बचाओ संगठन

Sun, 18 May 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नग्गर/पतलीकूहल। बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे परियोजना को लेकर अपर वैली बचाओ संगठन मुखर हो गया है। संगठन ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा।
इसमें देशहित को सर्वोपरि रखते हुए परियोजना के सर्वेक्षण कार्य को तुर्की कंपनी से हटाकर भारतीय एजेंसियों को सौंपने और प्रस्तावित मार्ग के पुनर्विचार की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष नारंतक शर्मा ने कहा कि परियोजना में भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की भागीदारी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि तुर्की ने अतीत में पाकिस्तान का समर्थन किया है और कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी बयान दिए हैं। ऐसे में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना में तुर्की की भागीदारी संदेहास्पद और खतरनाक है। कहा कि परियोजना का नया अलाइनमेंट भारतीय एजेंसियों द्वारा ही तय किया जाए और सर्वे के दौरान स्थानीय आजीविका, संस्कृति और पर्यावरण को प्राथमिकता दी जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें