फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मोहित मिस्टर, जाह्नवी के सिर सजा मिस फेयरवेल का ताज

Sat, 29 Nov 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर जरड़ में विदाई समारोह में चुने गए फेयरवेल।-संवाद
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में डीएलएड बैच 2024-26 और 2025-27 ने बैच 2023-25 को फेयरवेल पार्टी दी।
कार्यक्रम में उपनिदेशक गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा डॉ. सुनील दत्त ठाकुर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। प्रशिक्षु अंकिता ने गिद्दा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा प्रशिक्षु योगेश और वंशिका ने मंच संचालन करते हुए अपने व्यंग्यों से शिक्षकों और सहपाठियों को ठहाके लगाने पर विवश किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु रिद्दम और ऋत्विक ने कविता से सबको भावुक कर दिश। इसके अलावा विभिन्न प्रशिक्षुओं ने नाटी, एकल गीत और समूह की प्रस्तुतियों से मनोरंजन करवाया। फेयरवेल का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल, ब्यूटीफुल और पर्सनालिटी की प्रतियोगिताएं रहीं। इसमें दो राउंड में प्रतिभागी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभा दिखाई। मिस्टर फेयरवेल मोहित और मिस फेयरवेल का ताज जाह्नवी मेहता के सिर सजा। उधर, मिस्टर पर्सनालिटी रिजुल और मिस ब्यूटीफुल ऋत्विक को चुना गया। मुख्यातिथि डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षु प्रशिक्षण नौनिहालों के भविष्य को संवारने के लिए एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें