फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद को झूठ फैलाने से नहीं मिलेगी लोकप्रियता : सेसराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। समेज में सांसद कंगना रणौत की ओर से प्रदेश सरकार पर किए गए हमले से कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। कुल्लू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने प्रेस वार्ता में सांसद कंगना रणौत को जमकर घेरा। कंगना का यह कहना गलत है कि केंद्र सरकार मदद करना चाहती है लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार पैसे का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद को झूठी बातें फैलाने से लोकप्रियता नहीं मिलेगी। केंद्र से जो 1800 करोड़ मिले थे, उसमें सारा पैसा आपदा के लिए नहीं था। उसमें कुछ राशि हिमाचल को ऐसी भी मिलनी थी, जैसे और राज्याें को भी मिलती है। बयानबाजी करने से अच्छा होता, आप केंद्र से कुछ पैकेज लेकर आतीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी सुक्खू सरकार की आपदा से निपटने के कार्य की सराहना की है।
कुल्लू जिले में भी आपदा से काफी क्षति हुई है। सरकार ने पिछले साल हुई आपदा और अभी की आपदा से निपटने में तत्परता दिखाई है। मंडी की सांसद प्रदेश सरकार पर जो आरोप लगा रही हैं, उसका प्रमाण दें अन्यथा कांग्रेस कंगना रणौत का घेराव करेगी। इस दौरान संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें