केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार 11 से 14 सितंबर तक लाहौल-स्पीति के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह उदयपुर और पांगी में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करेंगे।
डॉ. सिकंदर कुमार 11 सितंबर को सड़क मार्ग से शिमला से मनाली पहुंचेंगे। 12 सितंबर को मनाली से जाहलमा होते हुए उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद भाजपा उदयपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके पश्चात वह पांगी पहुंचेंगे और शौर पंचायत की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। 13 सितंबर को डॉ. सिकंदर कुमार मिठल माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद पांगी मंडल की बैठक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रमुख लोगों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है। प्रवास के बाद डॉ. सिकंदर कुमार पांगी से मनाली होते हुए 14 सितंबर को शिमला के लिए रवाना होंगे। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने बताया कि डॉ. सिकंदर कुमार के प्रवास को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। संवाद