मंडी की सांसद से मिलने पहुंचे कई पंचायतों के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवास पर आई मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत इन दिनों मनाली स्थित अपने घर में रुकी हैं। सोमवार को सिमसा स्थित अपने निवास पर कंगना ने जनसमस्याएं सुनीं। सड़क, बिजली, पेयजल समेत अन्य कई समस्याओं और मांगों को लेकर लोग कंगना के घर पहुंचे।
सांसद कंगना रणौत इन दिनों मनाली में ठहरी हुई हैं। सोमवार को वह दिनभर अपने निवास पर रहीं। विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने सांसद कंगना से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। नसोगी पंचायत के प्रधान दिले राम ने कहा कि सांसद कंगना से मिलने के लिए लोग दिनभर उनके घर आते रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत की ओर से लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। संवाद