कहते हैं कि जब कोई बड़ी आपदा आती है तो पुरुष ही हौसला रख पाता है महिलाएं नहीं। लेकिन, पीज हादसे में एक बेटी अपने पिता की मौत होने पर पुरुषों जैसा हौसला रखकर अपनी मां को हौसला दिलाती रही। बेटी को पिता के खोने का कितना दुख हुआ होगा, यह तो वही जानती है लेकिन सैकड़ों लोगों के सामने हौसला रखकर बेटी ने मां को ढांढस बंधवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पानी पिलाकर कर बेटी ने अपनी मां को काफी देर बाद होश में लाया। गौरतलब है कि पीज हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक परिवार के दो सदस्य मारे गए। जबकि, इसी परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। सड़क दुर्घटना में महेंद्र सिंह (48) ने भी अपनी जान गवां दी। हादसे की जानकारी के बाद पत्नी पार्वती क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंची। करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक पार्वती क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह के बाहर बेहोश हालत में रही। इसी बीच महेंद्र की बेटी सपना ने अपनी मां को बेटे जैसे हौसला रखकर ढांढस बंधवाया। महेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी समेत तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए। गौरतलब है कि पीज सड़क पर यह पहली बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है और पीज गांव कभी भी इस घटना को भूल नहीं पाएगा।