फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 160 साल बाद माता हिडिंबा से मिलेंगी मां संध्या गायत्री

विज्ञापन
मनाली के ढूंगरी मेले में देवी देवताओं को दर्शन करते लोग।
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू घाटी के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक ढूंगरी मेले में इस साल माता हिडिंबाब और मां संध्या गायत्री का भव्य एवं दिव्य देव मिलन होगा। लगभग 160 साल के बाद माता संध्या गायत्री ढूंगरी मेले में शिरकत कर रही हैं। इसके अलग ढूंगरी मेले में होने वाले देव समागम में 15 से अधिक देवी-देवताओं का देव मिलन होगा। जानकारी के अनुसार यह समस्त आयोजन देव आदेश के पश्चात तय हुआ है। मान्यता है कि देवी हिडिंबा ने देवी संध्या गायत्री को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ढूंगरी मेले में आने का विशेष निमंत्रण भेजा था। देवी संध्या गायत्री ने भी इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मेले में आने की इच्छा प्रकट की। इसके बाद यह ऐतिहासिक देव मिलन संभव हो पाया है। देव परंपराओं और आस्था से जुड़े इस मिलन को इस घाटी के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को विश्वास है कि देवी-देवताओं का यह पावन मिलन क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। लंबे समय बाद हो रहे इस दिव्य संगम को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। ढूंगरी मेला सदियों से कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक रहा है। इस बार होने वाला यह दिव्य मिलन मेले को और भी विशेष एवं ऐतिहासिक बना देगा। श्रद्धालु इस अवसर को देव कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक मान रहे हैं। माता संध्या गायत्री के पुजारी नितिन शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों के अनुसार लगभग 160 साल के बाद माता ढूंगरी मेले में भाग लेने जा रही हैं।
विज्ञापन



छोटे मेले में हुआ देव मिलन, कुल्ल्वी नाटी पर धमाल
मनाली। शनिवार को ढूंगरी मेले के दूसरे दिन भी देवी-देवताओं का मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मेला मैदान में कुल्लवी परिधान में ग्रामीणों ने नाटी डाली तो पर्यटक भी कदम से कदम मिलाने लगे। पर्यटकों ने भी कुल्लवी नाटी का लुत्फ लिया। इस अवसर पर माता हिडिंबा, मनु ऋषि, देवता घटोत्कच, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी और सियाली महादेव उपस्थित रहे। देवी-देवताओं के दर्शन कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें