फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुली नीलामी में बिक गए खाली रहे अधिकतर प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव में मीना मार्केट, हौजरी, बर्तन मार्केट में खाली बचे प्लॉट शनिवार को आधे से अधिक बिक गए हैं। इन प्लॉटों को बेचने के लिए दशहरा उत्सव समिति ने शनिवार को ओपन बोली करवाई। ओपन बोली में व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मीना मार्केट एक में कुल 9, मीना मार्केट दो में 9, हौजरी मार्केट में सबसे अधिक 47 प्लॉट खाली रह गए थे। बर्तन मार्केट में 6 और पुरानी हलवाई मार्केट में 3 प्लॉट खाली रह गए थे। इसलिए दशहरा उत्सव समिति ने प्लॉट के रेट 25 फीसदी तक कम किए। इसके बाद व्यापारियों ने खाली बचे प्लॉटों की नीलामी में हिस्सा लिया।
करीब 45 से अधिक प्लॉट इसमें बिक गए। दशहरा उत्सव समिति को अब प्लॉट आवंटन से ही इस साल करीब साढ़े तीन करोड़ की कमाई हुई है। इस संबंध में जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि बोलीदाता से प्लॉट की पूरी राशि, जिसमें जीएसटी, बेस रेट और रखरखाव शुल्क एकमुश्त ही लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें