फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैलानियों को ब्यास की धारा में रोमांच करवाने उतरीं तीन सौ से अधिक राफ्टें

Mon, 10 Nov 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में ब्यास नदी में रोजाना उतर रहे राफ्टर। रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते बाहरी राज्यों से आ
विज्ञापन
आपदा के बाद कुल्लू-मनाली में रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन कारोबार
विज्ञापन

पर्यटक साहसिक गतिविधियों को दे रहे प्राथमिकता, रिवर राफ्टिंग बनी पहली पसंद
अजय कुमार
कुल्लू। जिले में आपदा के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। जून के बाद घाटी का पर्यटन पूरी तरह से शून्य हो गया था और आपदा ने घाटी के पर्यटन को चौपट कर दिया था। लेकिन अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है।
ब्यास नदी की तेज धाराओं में इन दिनों तीन राफ्टिंग स्ट्रैच में तीन सौ से अधिक राफ्टें हर रोज सैलानियों को रोमांच का सफर करवाने के लिए उतर रही हैं। जिसमें हर रोज काफी अधिक संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के रोमांच का आनंद ले रहे हैं। इससे सिर्फ पर्यटकों को ही रोचिंत होने का आनंद नहीं मिल रहा बल्कि युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

खासतौर पर ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। पंजाब से आए पर्यटक मनमिंद्र, सोहन सिंह और अमृतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने ब्यास नदी की तेज धाराओं में राफ्टिंग का रोमांचक का भरपूर अनुभव लिया और ये पल जिंदगी भर के लिए यादगार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों ने उनकी यात्रा को बेहद यादगार बना दिया है। स्थानीय कारोबारी सुरेश नेगी, मीकू सूद और सब्बू ने बताया कि आपदा के चलते कुछ समय के लिए पर्यटन पूरी तरह ठप हो गया था। अब हालात सुधरने लगे हैं और धीरे-धीरे सैलानियों की आमद बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को अच्छी आमदनी होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग भी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है, ताकि सैलानियों को बेहतर अनुभव मिल सके। कुल्लू-मनाली में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से कारोबारियों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई है। संवाद

कुल्लू में ब्यास नदी में रोजाना उतर रहे राफ्टर। रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते बाहरी राज्यों से आ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें