फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ी दरकने से दस से ज्यादा घरों को खतरा

Thu, 04 Sep 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के दरमेढ़ा गांव के पीछे हो रहा भूस्खलन, सामने से भी दरक रही पहाड़ी
विज्ञापन

घाटी में न बिजली और न ही इंटरनेट, प्रशासन से भी संपर्क नहीं कर पा रहे ग्रामीण
पिछले दस दिनों से संपर्क सड़कें बंद होने के कारण बढ़ीं क्षेत्रवासियों की परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के गांव दरमेढ़ा को खतरा बना हुआ है। गांव के पीछे भूस्खलन हो रहा है और सामने से पहाड़ी दरक रही है। इससे दस से अधिक घरों के ढहने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीण घरों को खाली करने को विवश हैं। गौर रहे कि सैंज घाटी में बिजली नहीं है। नेटवर्क न होने से ग्रामीण प्रशासनिक मदद के लिए संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। प्रशासन भी अपने स्तर पर घाटी के लोगों की सुध नहीं ले रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गाड़ापारली, सुचैहण, देहुरीधार, शैंशर, रैला-एक, रैला-दो, बनोगी और शांघड़ में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। इनके घरों को खतरा पैदा हो गया है। अब तक दरमेढ़ा के अलावा बरेटा, जीवा, मातला, रैला, सिउंड बिहाली, केऊली, न्यूली, गेउल आदि क्षेत्रों घरों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना है। घाटी में लगातार भूस्खलन समस्या बना हुआ है। संपर्क सड़कें भी पिछले दस दिनों से बंद पड़ी है। नेटवर्क और बिजली न होने से घाटी के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जीवा, मातला गांवों को खाली कर दिया गया है। केऊली, न्यूली और गेऊल गांव में लगातार भूस्खलन से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें