फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूखे-प्यासे बर्फ में फंसे 20 से ज्यादा बेसहारा पशु किए रेस्क्यू

Wed, 01 Jan 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मठासौर के समीप कुपड़ी में बेसहारा पशु, इन्हें रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बर्फ के बीच माइनस डिग्री तापमान में ठिठुर रहे बेजुबानों की जान बचाने के लिए भूमतीर गांव के युवा सामने आए हैं। लगघाटी के मठासौर के पास कुपड़ी में फंसे 20 से अधिक बेसहारा पशुओं को युवाओं ने रेस्क्यू किया। इनमें से कुछ पशुओं के कान में टैग भी लगे हुए थे, जो गर्मियों के दौरान जंगल में छोड़े गए थे।
विज्ञापन

इन बेसहारा पशुओं का कुपड़ी में फंसने से जान को खतरा था। इलाके में चारों ओर बर्फ ही बर्फ थी। यहां न घास थी और न ही पानी। तापमान माइनस में रहने के कारण इनकी जान भी जा सकती थी। जब भूमतीर गांव के युवाओं को इन पशुओं के फंसे होने की सूचना मिली, तो उन्होंने गोवंश की रक्षा के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया।
युवाओं ने लगघाटी के दुर्गम क्षेत्र कुपड़ी में पहुंचकर इन पशुओं को रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित भूमतीर गांव तक लाया। यह कार्य आसान नहीं था, लेकिन युवाओं ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। इस रेस्क्यू अभियान में पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी की भी मदद रही। रेस्क्यू किए गए पशुओं को भूख और ठंड से राहत दिलाने के लिए उन्हें नमक भी खिलाया गया। अब इन पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा, जहां उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

गोमाता को सड़क पर छोड़ना गलत
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि गोमाता को इस तरह सड़कों पर छोड़ना सही नहीं है। उन्होंने इस पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता जताई, ताकि लोग अपने पशुओं को सड़क पर न छोड़ें। बता दें कि पिछले दिनों बर्फबारी के दौरान बिजली महादेव से भी कुछ बेसहारा पशुओं को रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें