फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-न्यूली सड़क पर भूस्खलन, फंसे रहे 100 से अधिक वाहन

Wed, 01 Jan 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज-न्यूली में दरमेहड़ा के पास हुआ भूस्खलन। -संवाद
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की सैंज-न्यूली सड़क पर 12 घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़क पर दरमेहड़ा के पास सोमवार रात करीब 10:00 बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इसके बाद सड़क में वाहनों की आवाजाही रुक गई। सुबह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान 100 से ज्यादा वाहन फंस गए।
विज्ञापन

शैंशर से सैंज की तरफ आने वाले तीन बसों सहित अन्य वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। सैलानियों के साथ आम लोगों को सड़क बाधित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर नौकरीपेशा और जरूरी काम से सैंज की ओर से आने वाले लोग समय पर नहीं पहुंच पाए। हालांकि न्यू ईयर मनाने के लिए सैंज घाटी में कई पर्यटक भी आए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें सड़क बाधित होने की सूचना मिली तो उन्होंने इस ओर जाने के कार्यक्रम बदला।
दोनों तरफ करीब 100 वाहनों में लोग लोक निर्माण विभाग की मशीनरी के आने का इंतजार करते रहे। सुबह करीब 10:00 बजे भूस्खलन से सड़क में आए मलबे को हटाया गया और फिर सड़क बहाल हुई। सड़क बहाल होने के बाद घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। गौर रहे कि औट-सैंज-न्यूली घाटी की मुख्य सड़क है और प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आर-पार होते हैं।
विज्ञापन

घाटीवासी ओम प्रकाश, नारायण ठाकुर और संजीव कुमार ने कहा कि 12 घंटों तक सड़क बाधित रही। भूस्खलन से सड़क बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारी बारिश होने पर भी यह सड़क अक्सर बाधित होती है। सड़क बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को तेजी दिखानी चाहिए।

लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन से सड़क अवरूद्ध हो गई थी, जिसे बहाल कर दिया है।

सैंज-न्यूली में दरमेहड़ा के पास हुआ भूस्खलन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें